फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2015 11:01 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गेड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दलसिंघवा में प्रसाधन घर का निर्माण न होने पर आक्रोशित विद्यार्थियों ने गुरुवार को स्कूल में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


नाराज विद्यार्थियों ने खंड शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रसाधन घर का निर्माण कराने की मांग की है। खंड शिक्षाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

स्कूल के विद्यार्थी जोया, इकरा, राम चौहान, राजेश, नाजरीन व सालिहा आदि ने गुरुवार को प्रसाधन घर का निर्माण न कराने के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसाधन घर न होने से हम लोगों को नित्यकर्म के लिए खुले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को नजरअंदाज किया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान पर पानी फेरा जा रहा है। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक स्कूल का प्रसाधन घर नहीं बन जाएगा तब तक हम लोग स्कूल नहीं आएंगे। स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विद्यार्थियों ने खंड शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर स्कूल में तत्काल प्रसाधन घर का निर्माण कराने की मांग की है। हेडमास्टर वहीद अहमद ने बताया कि वर्ष 2005-06 में स्कूल का निर्माण कराया गया है।

तत्कालीन हेडमास्टर की लापरवाही के चलते प्रसाधन घर नहीं बन सका है। खंड शिक्षाधिकारी रामू प्रसाद ने बताया कि स्कूल के छात्रों ने फोन से सूचना दी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शीघ्र ही स्कूल का प्रसाधन घर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें