फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद मिले शिक्षक

Thu, 03 Sep 2015 10:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाख प्रयास के बावजूद भी परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मोटी तनख्वाह पाने वाले शिक्षक ही पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। अक्सर स्कूलों में ताला लटकता रहता है।
विज्ञापन


बच्चे स्कूलों से निराश होकर घर लौट आते हैं। गुरूजी की मनमानी के कारण अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने क्षेत्र के कुछ स्कूलों का जायजा लिया तो कुछ इस तरह की अव्यवस्था नजर आई।

सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलने वाले प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुई में सवेरे 8:30 बजे तक ताला लटक रहा था। विद्यालय परिसर में छात्र अशोक, सावित्री, सोनी व प्रेम सागर मौजूद मिले। विद्यालय न खुलने के कारण बच्चे टहल रहे थे।
विज्ञापन


9.27 बजे प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर बरगदवा में केवल प्रशिक्षु शिक्षक उमेश कुमार मौजूद मिले। सुबह 9:45 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय खमरिया का ताला नहीं खुला था जबकि शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। 10:14 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानगढ़ में जहां प्रधानाध्यापक बुधिराम व बच्चे मौजूद थे वहीं सहायक अध्यापक मुनीश कुमार विद्यालय नहीं पहुंचे थे।

10:47 बजे प्राथमिक विद्यालय कोहरौड़ा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश कुर्सी पर सोते हुए मिले। बच्चों ने गुरुजी को नींद से जगाया स्कूल में एमडीएम का चूल्हा नहीं जला था।

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी लगातार जारी है। विभागीय अधिकारी भी शिक्षकों की धर-पकड़ नहीं कर पा रहे हैं। सरकार द्वारा बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए किया जा रहा प्रयास शिक्षकों की मनमानी के चलते विफल होता जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें