फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब मेडिकल कॉलेज में गूंजेगी किलकारी

Sun, 14 Jun 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तैयारियां परखते हॉ​स्पिटल मैनेजर डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. दीक्षा द्
विज्ञापन
गोंडा। करीब 19 महीने के इंतजार के बाद स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सोमवार से सामान्य और सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू होने जा रही है। अब मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं की किलकारी गूंजेंगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में छह नवंबर 2024 को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की शुरुआत हुई थी। विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. महीकीर्ति सिसौदिया सहित सात चिकित्सकों की तैनाती की गई थी लेकिन आवश्यक संसाधनों के अभाव में प्रसव सेवाएं शुरू नहीं हो सकी थीं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमडब्ल्यू खान ने बताया कि प्रसूति वार्ड और ऑपरेशन थियेटर पूरी तरह तैयार हैं। सोमवार से गर्भवती महिलाओं की भर्ती शुरू होगी तथा सामान्य प्रसव के साथ जरूरत पड़ने पर सिजेरियन भी किए जाएंगे।

अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी शुरू होगी
प्रसव सेवाओं के बाद मेडिकल कॉलेज में गर्भवती के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी शुरू की जाएगी। विभाग के लिए पहले ही दो अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी जा चुकी हैं। सुविधा शुरू होने पर मरीजों को जांच व उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें