गोंडा। मेडिकल कॉलेज में कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के औचक निरीक्षण का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य बीना सिंह ने सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एमएस डॉ. डीएन सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने ओपीडी, पुराने वार्ड एवं कोविड भवन का निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाए जाने वाले डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही, सफाई एजेंसी को भी अनुपालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध में नोटिस दिया जाएगा।
निरीक्षण में पंखों, कूलरों एवं वेंटिलेटरों के मरम्मत कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने विभागाध्यक्षों से कार्यों के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। इस निरीक्षण में डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. दीक्षा एवं डॉ. रजनीश सहित अन्य मौजूद रहे।