फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दोस्त बनी पुलिस, सुरक्षा का भरोसा मिला तो निडर हुईं छात्राएं

Wed, 29 Apr 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महिला थाने में डॉ. तनवी जायसवाल व पुलिसकर्मियों के साथ एमबीबीएस की छात्राएं। -संवाद - फोटो : हाईस्कूल के टॉपर को रुपये व प्रमाण पत्र देते सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सागर वर्मा।
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को महिला थाना परिसर में आयोजित “दोस्त पुलिस” कार्यक्रम ने छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की 50 एमबीबीएस छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और महिला पुलिस अधिकारियों से खुलकर संवाद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व वामा सारथी संस्था की अध्यक्ष डॉ. तनवी जायसवाल ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सेव करवाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की सलाह दी।
महिला थाना प्रभारी अनीता यादव ने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में बिना झिझक 112 नंबर पर कॉल करें। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी प्रियंका सिंह ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर छात्राओं को सतर्क किया। उन्होंने सलाह दी कि अनजान लिंक या मेसेज पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को हेल्प डेस्क, एफआईआर प्रक्रिया और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कराया गया, जहां शिकायत दर्ज करने से लेकर जांच की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही अस्थाई पुलिस बैरक का भी भ्रमण कराया गया।
इंटरएक्टिव सत्र में छात्राओं ने बेझिझक सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और संतोषजनक जवाब दिया। वहीं, पुलिस के प्रश्नों का सही उत्तर देने वाली पांच छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर बॉयोकेमिस्ट्री विभाग की डॉ. अर्चिता गुप्ता, एनाटॉमी विभाग के विपिन कुमार, मंतशा, सपना, शबनम, श्वेता चौधरी, लोया पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें