फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मासूम की मौत के तीसरे दिन पहुंचे अफसर, आश्वासन देकर लौटे

Mon, 16 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कल्याण नगर में कुत्तों के हमलों के बाद पहुंचे पशु चिकित्सक से बात करते कस्बा के लोग और पीड़ित प - फोटो : क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच के विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
धानेपुर/गोंडा। धानेपुर नगर पंचायत के कल्याण नगर वार्ड में कुत्तों के हमले में मुस्कान (05) की मौत के तीसरे दिन सोमवार को जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिवारों के लिए जल्द सामुदायिक शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया है। वहीं, हमलावर कुत्तों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह शौच के लिए गई मुस्कान की कुत्तों के हमले में जान चली गई थी। इसके बाद लोग दहशत में आ गए। इसके बावजूद जिम्मेदार नहीं चेते। सोमवार को अमर उजाला ने सभासद बनाते रहे शौचालय की सूची, छुट्टी मनाते रहे अफसर शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब दो बजे नगर पंचायत अध्यक्ष के पति बृजभूषण वर्मा व सभासद पवन तिवारी के साथ अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा मौके पर पहुंचीं। पीड़ित परिवार से बातचीत की। बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए वन व पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देकर संयुक्त टीम बनाई गई है। कुत्तों को पकड़ा जाएगा। लोगों को सुविधाएं देने के लिए सामुदायिक शौचालय बनवाया जाएगा। आबादी क्षेत्र में मुर्गी पालन को लेकर भी नोटिस जारी किया जाएगा।
इधर, मुस्कान के ताऊ श्रीकृष्ण ने बताया कि मासूम की मौत के बाद भी कुत्तों को पकड़ा नहीं गया है। ऊपर से बच्चों को संभालकर रखने की हिदायत दी जा रही है। इस रवैये से उनके साथ अन्य परिवारों के लोग दहशत में जीने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बच्चों को नहीं भेजा स्कूल


जिस स्थान पर कुत्तों के हमले में मुस्कान की जान चली गई। उसी से करीब 50 मीटर दूरी पर प्राथमिक विद्यालय माधवगंज है। सोमवार को स्कूल खुला। प्रधानाध्यापक रिजवान अंसारी का कहना है कि विद्यालय में 112 बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को सिर्फ 55 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। आसपास के कई मजरों के बच्चे दहशत के चलते स्कूल नहीं पहुंचे। वहीं, बेटी की मौत के बाद मुस्कान की मां धीरा अपने मायके से नहीं लौटीं। उनके घर में ताला लटकता रहा।
खाली हाथ लौटी पशु चिकित्सा विभाग की टीम
पशु चिकित्सा विभाग की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम के साथ जल्द ही हमलावर कुत्तों को पकड़ने का दावा किया। मगर धरातल पर कुछ नहीं दिखा। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने दावा किया कि जल्द ही नगर पंचायत की टीम के साथ कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

कल्याण नगर में कुत्तों के हमलों के बाद पहुंचे पशु चिकित्सक से बात करते कस्बा के लोग और पीड़ित प- फोटो : क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच के विजेता खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें