फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुंदुरखी और रोजागांव मिल के क्रय केंद्र घटे

Tue, 27 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- मैजापुर-जरवलरोड चीनी मिल को एक-एक केंद्र आवंटित संवाद न्यूज एजेंसीगोंडा। पेराई सत्र 2026-27 के लिए जारी गन्ना सुरक्षण आदेश में कुंदुरखी और रोजागांव चीनी मिल के एक-एक क्रय केंद्र घटा दिए गए हैं। इनके स्थान पर करनैलगंज का पिपरी क्रय केंद्र मैजापुर और चचरी प्रथम क्रय केंद्र जरवलरोड चीनी मिल को आवंटित किया गया है। पूरे अजब में नया क्रय केंद्र बनाकर रोजागांव चीनी मिल को दिया गया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि गन्ना सुरक्षण आदेश जारी हो चुका है। दीपावली के बाद चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होगा। मैजापुर चीनी मिल में 11 नवंबर से पेराई शुरू करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में करीब 1.50 लाख किसानों ने 1.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। पेराई सत्र में नौ चीनी मिलों के 189 क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल होगी। इनमें मनकापुर चीनी मिल को 50, कुंदुरखी को 49, मैजापुर को 23, बभनान को 22, मसौधा को 26, जरवलरोड को छह, बलरामपुर को पांच, रोजागांव को पांच और हैदरगढ़ चीनी मिल को तीन क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें