फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नेटवर्क ने दिया धोखा, फिर भी 31 हजार से अधिक पंजीयन

Wed, 31 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर/गोंडा। देवीपाटन जोन में जिलों में बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण के आखिरी दिन बुधवार को नेटवर्क ने फिर से धोखा दे दिया। ऐसे में अधिकतर उपभोक्ता पहले चरण में योजना का लाभ लेने से चूक गए। इसके बावजूद देरशाम तक पंजीकरण के लिए कैंपों में भीड़ रही है। इस दौरान 31 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बहराइच जिले के पयागपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जोन के चारों जिलों में 31,500 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। पहले चरण में 100 प्रतिशत सरचार्ज और 25 प्रतिशत मूल बिजली बिल में छूट के लिए पंजीकरण कराया है। बृहस्पतिवार से दूसरे चरण की शुरूआत होगी। इसमें भी शत-प्रतिशत सरचार्ज में छूट के साथ ही पंजीयन कराके उपभोक्ता मूल बिजली बिल में 20 प्रतिशत की छूट ले सकेंगे। इस दौरान छूटे उपभोक्ताओं को पहुंचने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कुल नौ लाख उपभोक्ताओं में से पहले चरण में डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। साथ ही योजना का लाभ लिया है। देर शाम उपभोक्ताओं ने पंजीकरण के लिए जरूरी प्रयास किए हैं। हालांकि नेटवर्क स्लो होने से कई उपभोक्ताओं को जरूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


जोन में 450 कैंपों पर जमा कराया बिजली का बिल
खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र सहित विशुनापुर, कमड़ावा, देवतहा, झूरी कुइयां व सुभागपुर पर विद्युत कर्मचारियों ने बिजली बिल जमा करने के लिए कैंप लगाया। इसी तरह से गोंडा, बहराइच बलरामपुर और श्रावास्ती जिले में भी प्रत्येक विद्युत उपकेंद्रों पर पांच से अधिक कैंपों का आयोजन किया गया। बिजली विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जानकारी दी।

नेटवर्क की समस्या दूर न होने से मायूस हुए उपभोक्ता
नंदनगर की नूरी, खनवापुर के शिवकुमार, परमेश्वर, राजपता व पेड़ारे के गड़वा निवासी गोलई बिल जमा करने के लिए पंजीयन काउंटर पहुंचे। घंटों तक इंतजार करना पड़ा। खरगूपुर बाजार के निजामुद्दीन ने बताया कि तीन महीने पहले बिल जमा किया। उन्हें योजना के तहत छूट नहीं मिल पा रही है। एसडीओ पंकज सिंह राठौर ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के चलते थोड़ी मुश्किलें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें