फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विभाजन का दर्द कभी नहीं भूल पाएगा राष्ट्र

Fri, 14 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डि​क्सिर में निकाली गई तिरंगा यात्रा। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। विभाजन का दर्द राष्ट्र आज भी नहीं भूला है और न कभी भूल पाएगा। विभाजन के दौरान परिवारों ने जो पीड़ा और यातना झेली, उसकी स्मृतियां आज भी लोगों के मन में जीवित हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को टाउनहाॅल में भाजपा की ओर से आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
विज्ञापन

संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने की। मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में विभाजन का दर्द झेलने वाले परिवारों के सदस्यों पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी, मथुरा दास लधानी, जयराम दास सिंधी, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रमुख सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा, सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया, सरदार अजीत सिंह सलूजा और राजू सिंधी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने परिवार के बुजुर्गों द्वारा झेली गई पीड़ा और विभाजन की त्रासदी से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं संयोजक राकेश तिवारी ने किया। संगोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने मौन जुलूस निकाला और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, अजय सिंह, सूर्य नारायण तिवारी, रमाशंकर मिश्र, डॉ. रंजन शर्मा, केके श्रीवास्तव, राजीव रस्तोगी, अर्जुन तिवारी, प्रमोद आर्य, वंदना गुप्ता, हरीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें