फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांसद के भाई व 42 निर्विरोध बने सभापति

Thu, 07 Aug 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 43 सहकारी समितियों पर बृहस्पतिवार को सभापति व उप सभापति का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। देर शाम को परिणाम जारी किए गए। इसमें चारों साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) पर जनप्रतिनिधियों का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन

विश्नोहरपुर में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के चचेरे भाई सुमित भूषण सिंह तो नवाबगंज में विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे निर्विरोध सभापति बने। समितियों पर बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक मतदाता सूची प्रदर्शित की गई। 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सभी समितियों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ। ऐसे में किसी भी समिति पर चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
साधन सहकारी समिति विश्नोहरपुर के निर्वाचन अधिकारी पवन गौतम ने बताया कि यहां सुमित भूषण सिंह सभापति व शिवशंकर सिंह उपसभापति बने हैं। नवाबगंज गिर्द समिति से मनकापुर विधायक के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे को निर्विरोध रूप से सभापति और राकेश कुमार सिंह को उपसभापति चुना गया। लौव्वावीरपुर समिति के सभापति के पद पर विनोद तिवारी और उप सभापति पद पर अशोक तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सेमरी में मीनू पांडेय सभापति व पूनम शुक्ला उपसभापति बनीं। सहायक निबंधक रविशंकर चौधरी ने बताया कि चार बी-पैक्स व अन्य 39 समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें