फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूम ऐप से एडीजी जोन ने की पुलिस अधीक्षकों संग समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एडीजी जोन अखिल कुमार ने रविवार को पंचायत चुनाव की तैयारी समेत कानून व्यवस्था व अपराध की वर्चुअल समीक्षा गोरखपुर में बैठकर जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों संग की। एडीजी ने बीट सिपाहियों के काम पर जोर दिया।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि बीट सिपाहियों को उनके क्षेत्र के अपराधियों, वारंट व समन के बारे में विशेष जानकारी होने के साथ ही बीट की छोटी से छोटी सूचना होना जरूरी है। डिजिटल वालेंटियर्स की मदद से अपराध रोकने का प्रयास करें।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने ऐप के जरिए रविवार को जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों से मुखातिब हुए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों संग कानून व्यवस्था व अपराध की समीक्षा की।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने सबसे पहले होली की तैयारी व पंचायत चुनाव के मद्देनजर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद बीट पुलिसिंग सिस्टम को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर बीट आरक्षी अपने न्यूनतम समय में जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दें।
राजस्व के मामले में बीट आरक्षी संबंधित लेखपाल से संवाद कर आपस में समन्वय बनाकर बेहतर काम करें। सक्रिय अपराधी, वारंट, समन सभी की जानकारी बीट आरक्षी को बारीकी से होनी चाहिए।
महिला संबंधी अपराधों में महिला आरक्षी की भागीदारी तय होनी चाहिए, बीट पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाए। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया गया कि अपराध नियंत्रण के लिए डिजिटल वॉलेंटियर्स व संभ्रांत व्यक्तियों की मदद ली जाए।
अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, एनएसए व जिला बदर की कार्यवाही करें। आने वाले पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में कराए जाएंगे। इसके लिए शस्त्र धारकों से शस्त्र जमा करा लें और निरोधात्मक कार्रवाई करें। समीक्षा के दौरान एसपी के संग एएसपी शिवराज, सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें