फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैैराथन दौड़ में आरजू शाक्य प्रथम, सुंदरपती द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा समेत उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रविवार को महिला मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिससे में विभन्न स्कूलों की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ को आयुक्त ने गुरुनानक चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में आरजू शाक्य प्रथम, सुंदरपती द्वितीय व प्रिया शुक्ला ने तृतीय प्राप्त किया।
विज्ञापन

दौड़ को गुरुनानक चौक से आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ गुरुनानक चौक से शुरू होकर पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हो गई।
दौड़ में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, एचसीपीएम कॉलेज, एलबीएस कॉलेज व अन्य स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें आरजू शाक्य खंडवारी इंटर कॉलेज चंदौली ने प्रथम, सुंदरपती यादव नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय व प्रिया शुक्ला एपी इण्टर कालेज मनकापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने मिशन शक्ति के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्प लाइन नंबर जैसे 1076,1090,181,1098,102, यूपी 112 आदि हैं जिनका समय पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है इसके साथ ही जनपद में महिला पीआरवी संचालित है जिसको रात के समय आवश्यकता पड़ने पर भी उपयोग किया जा सकता है।
छात्राओं को बताया की ग्रामीण अंचल की ऐसी बालिकाएं जो स्कूल नहीं जाती हैं, उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें साथ ही उनके माता पिता से संवाद स्थापित कर उन बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए भी कहे, ताकि हर बालिका शिक्षित होकर स्वावलंबी बन सके एवं समाज में सम्मान पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें