फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए बाजार, उमड़ रहे खरीदार

Sat, 19 Mar 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों और उल्लास का त्योहार होली पर गुझिया, नमकीन व ड्राईफ्रूट का जलवा है। होली को लेकर बाजार भी सज गए हैं। होली के इस पर्व पर रंगों के साथ गुझिया, नमकीन के  बगैर होली का जिक्र अधूरा है। होली की खरीदारी को लेकर बाजार में मिठाई, ड्राईफ्रूट व नमकीन की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। हर कोई अपनी मनपसंद की वस्तुएं खरीद रहा है।
विज्ञापन


आपसी प्रेम सौहार्र्द व रंगों की मस्ती के साथ मनाए जाने वाले होेली पर्व पर घर-घर तरह-तरह केपकवान बनाए जाते हैं। होली पर एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें होली की मुबारकबाद देने के साथ पकवान खासकर गुझिया, नमकीन व ड्राईफ्रट आदि खिलाने की पुरानी परंपरा है।

होली को लेकर लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। त्योहार को देखते हुए बाजार भी सज गए हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। हर कोई अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


घर में खाने के अलावा मेहमानों को खिलाने के लिए बेहतर इंतजाम हों, इसको लेकर लोग खानपान की सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार में मिठाई, खोवा, नमकीन व ड्राईफ्रू ट की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है।

होली पर बिना नए कपड़े की तो तैयारी ही अधूरी है। होली का रंग खेलने के बाद नए-नए उम्दा लिबास पहन कर एक-दूसरे के घर जाकर उन्हें गले मिलकर शुभकामनाएं देने की परंपरा है। इस पर्व पर महिलाएं, जवान, बच्चे और क्या बूढ़े हर किसी को नया कपड़ा लेना है।

त्योहारों पर हर साल नए-नए फैशन के कपड़े चलन में आते हैं। लोगों की मांग को ध्यान में रखकर बाजार में दुकानदारों ने भी एक से बढ़कर एक सूट का लोगों के लिए नया-नया रेंज का स्टाक कर रखा है। इस बार गर्मी पहले से शुरू हो जाने से काटन कपड़ों की डिमांड है। चौक बाजार के लक्ष्मी ड्रेसेज के मालिक  शैलेंद्र गुप्ता का कहना है कि इस बार लोग काटन की हाफ शर्ट, पैंट व जींस की मांग कर रहे हैं।

जबकि महिलाओं में इस बार ‘लांग गाउन’ का क्रेज है। रेशमी, सूत, मोती, स्टोन व जरकन के भारी काम वाले गाउन को महिलाएं अधिक पसंद भी कर रही हैं। इसके अलावा युवतियों को कामदार कुर्तियां टॉप व कैपरी पसंद आ रही है।

उन्होंने बताया कि उनके यहां ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए  तरह-तरह के  आकर्षक रेंज में कपड़ों का अनोखा संग्रह है। वहीं तमाम महिलाएं काटन के अलावा सिल्क व बनारसी साड़ियां पसंद कर रही हैं। कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन


खानपान की वस्तुओं की ये हैं कीमतें
वस्तुएं                कीमतें (रु. प्रति किलो)
* नमकीन            100-120
* पापड़                100- 160
* गुझिया             200-300
* मिठाइयां             120-700
* ड्राईफ्रूट            500-1000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें