फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जांच टीम ने देखा मेडिकल कॉलेज का कोना-कोना

Sun, 18 Jan 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में निरीक्षण के दौरान डीजीएमई की टीम को जानकारी देते प्राचार्य। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में चूहों की उछलकूद व मरीजों के बेड पर कुत्तों के बैठने का वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को डीजीएमई (डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल एजूकेशन) की टीम ने निरीक्षण किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक टीम ने मेडिकल कॉलेज का कोना-कोना खंगाला। इस दौरान परिसर के गेट पर ताला लगा दिया गया। बाद में जांच टीम के अफसरों ने सिर्फ इतना कहा कि जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल केयर की डायरेक्टर डॉ. संदीपा श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार सुबह जांच टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। उनके साथ बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, डीजीएमई से डॉ. राहुल सैनी, उप प्राचार्य बस्ती डॉ. अनिल व अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले आर्थो वार्ड की जांच-पड़ताल की। स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मेल सर्जिकल, मेडिकल वार्ड, पीकू वार्ड और कोविड बिल्डिंग के मेडिसिन वार्ड का गहन निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
गोंडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने टीम को बताया कि नई बिल्डिंग में आर्थो वार्ड शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार से संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य ओपीडी भी नई बल्डिंग में संचालित कराई जाएंगी। उन्होंने कई समस्याओं के बारे में भी बताया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एमएस डॉ. डीएन सिंह, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. रजनीश सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन





गेट पर लगा दिया ताला
टीम के निरीक्षण के दौरान परिसर में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इमरजेंसी को छोड़कर अन्य दो रास्तों पर ताला लगा दिया गया। सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जाए। जब लोगों ने कैमरा निकालकर वीडियो व फोटो बनाना शुरू किया तो ताले खोल दिए गए।
जवाब देने से बचते रहे अफसर

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आई टीम से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछे, लेकिन सभी अधिकारी जवाब देने से बचते रहे। सिर्फ इतना कहा कि जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। टीम में शामिल एक अफसर से मीडियाकर्मियों की कहासुनी तक हो गई। इस बीच किसी ने कहा कि, पुलिस बुला लें। इस पर मीडिया के लोग और भी नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें