फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेटी को लेने पहुंचे माता-पिता व भाई पर ससुरालियों ने किया हमला

Sun, 20 Jul 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चोट के निशान दिखाती अमृता। स्रोत: परिजन 
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर अतरौर निवासी अमरेश तिवारी ने रविवार को मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी बेटी अमृता की शादी 30 अप्रैल 2025 को मनकापुर के चकगौरा (महेवा नानकार) निवासी सचिन मिश्र से हुई थी। शनिवार शाम पांच बजे वह पत्नी किरन व बेटे अमृत तिवारी के साथ बेटी को लेने के लिए कार से उसकी ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन




वहां बेटी अमृता के पति सचिन मिश्र, देवर प्रिंस, सास कमला देवी, चचेरे ससुर राकेश ने अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। कार में तोड़फोड़ भी की। हमले में उन्हें, पत्नी किरन व बेटे अमृत के साथ ही बेटी अमृता को गंभीर चोटें आई हैं। सभी लोगों को सीएचसी मनकापुर में भर्ती कराया गया है। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सचिन समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें