फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घट-बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, कटान जारी

Sun, 20 Jul 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/विश्नोहरपुर (गोंडा)। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में नदी में चार सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। हालांकि, लाल निशान से जलस्तर अभी 1.02 मीटर नीचे है। उधर, नवाबगंज के साकीपुर चहलावा और सरयू नदी के किनारे जमीन में कटान हो रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज में शनिवार की सुबह आठ बजे सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.06 मीटर नीचे था। 24 घंटे में चार सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। माझावासी संभावित बाढ़ के चलते तैयारी पूरी कर चुके हैं। उधर, नवाबगंज के साकीपुर चहलावा और शुक्लपुरवा में धीरे-धीरे जमीन कट रही है। इसके साथ ही सरयू नदी के किनारे भी जमीन में कटान शुरू हो गई है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज आर्य ने बताया कि बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। नदी में पानी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें