फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सदर तहसील के परीक्षा केंद्रों पर सबसे अधिक आईं आपत्तियां

Sat, 06 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होते ही जिले में आपत्तियों का दौर तेज हो गया है। सबसे अधिक 63 आपत्तियां सदर तहसील क्षेत्र से सामने आई हैं, जहां विद्यालय संचालकों व प्रधानाचार्यों ने केंद्रों की दूरी, यातायात सुविधा की कमी व सुरक्षा को प्रमुख कारण बताते हुए सूची में सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी प्रारंभिक सूची में जिले के 127 परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए थे। मगर सूची जारी होते ही कई विद्यालयों ने यह कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई कि केंद्रों की दूरी अधिक है, जिससे परीक्षार्थियों को सुबह-सुबह पहुंचने में दिक्कत होगी। कुछ विद्यालयों ने छात्र संख्या और बैठने की क्षमता के अनुरूप केंद्र निर्धारित न होने की शिकायत भी की।
सदर तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर 63, करनैलगंज में 31, मनकापुर में 43 और तरबगंज में 45 आपत्तियां आई हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच शुरू करा दी है। विभाग की टीम केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रही है। विद्यालयों की वास्तविक स्थिति, क्षमता, भवन सुरक्षा, फर्नीचर, सड़क सुविधा समेत अन्य मानकों का मूल्यांकन किया जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि सभी आपत्तियों की विस्तृत रिपोर्ट 11 दिसंबर तक जिला स्तरीय समिति को सौंपी जाएगी। समिति की अनुशंसा के बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। किसी भी विद्यार्थी को असुविधा न हो, इसके लिए प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व छात्र हित में आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें