फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षामित्र की तबीयत बिगड़ी, रेफर

Sat, 06 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। प्राथमिक विद्यालय बनगाई में तैनात शिक्षामित्र नानबच्चा (47) की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि पति बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे। उन पर अधिकारियों का बहुत दबाव था। हालांकि अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर बीआरसी से निकलते समय नानबच्चा की एकाएक तबीयत खराब हो गई, लेकिन वह देर रात तक काम करते रहे। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन व विभाग के अफसरों ने पहुंचकर परिजनों से बात करते हुए बेहतर इलाज का प्रबंध करने का दावा किया।
डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है कि दबाव जैसी कोई बात ही नहीं है। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है। रही बात कर्मचारी के बीमार होने की, तो इलाज का बेहतर प्रबंध किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें