फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा की युवती की बहराइच में गला घोंटकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव की रहने वाली एक युवती की बहराइच में गला घोंटकर हत्या कर गई। युवती 14 दिन पहले अपने घर से सिलाई सीखने के लिए कहकर घर से निकली थी। आठ फरवरी को बहराइच जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सिसई गांव के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो युवती के हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद बहराइच पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर युवती की फोटो कई व्हाट्एप ग्रुप पर वायरल की। जिसके बाद युवती के परिवार वालों ने उसकी पहचान की।
धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी ननकू की पुत्री चंदा (19) मोतीगंज थाना क्षेत्र के छजवा बाजार सिलाई सीखने जाती थी। छह फरवरी को चंदा छजवा बाजलार सिलाई सीखने गई थी, मगर वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। बेटी की तलाश करते हार चुकी उसकी मां कलावती ने थाना धानेपुर में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 08 फरवरी को बहराइच जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सिसई गांव के समीप सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। युवती का गला दुपट्टे से कसा मिला।
शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवकी गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। कोतवाली देहात पुलिस ने चौकीदार मंगल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की।
बहराइच के कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पड़ताल के दौरान शव की शिनाख्त के लिए उन्होंने युवती की फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप वायरल की।
जिसके बाद गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई की रहने वाली ननकू की पुत्री चंदा के रूप में शव की शिनाख्त की उसके परिवार वालों ने की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या के मोटिव की तलाश के लिए युवती धानेपुर से बहराइच कैसे पहुंची। इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या का राज खोल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें