फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में गूंजी पहली किलकारी

Sat, 11 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवजात के साथ प्रसूता।
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार सफल सिजेरियन ऑपरेशन हुआ और बच्ची की किलकारी गूंजी। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने बताया कि 23 जून को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का शुभारंभ किया था। विभाग शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को पूरे अजब सिंह गांव निवासी 24 वर्षीय पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया। जांच के दौरान सिजेरियन प्रसव की आवश्यकता होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति यादव और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन किया। एक स्वस्थ बालिका का जन्म हुआ।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. महीकीर्ति ने बताया कि प्रसूता और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में रखे गए हैं। मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग के संचालन के बाद यह पहला सफल सिजेरियन प्रसव है, जिससे अब जिले की महिलाओं को प्रसव संबंधी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें