फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चूल्हे से पाइप निकलने से लगी आग, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। किचेन में दूध गर्म करते समय अचानक गैस चूल्हे की पाइप निकल जाने से आग लग गई जिसमें झुलसकर महिला समेत तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चरहुंवा के मजरा सिताबीपुरवा निवासी बृजेशकुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन 9 बजे उसकी लड़की हिमलेशकुमारी (24) किचन में दूध गर्म कर रही थी। अचानक गैस चूल्हे से पाइप निकल गया और तेज आवाज के साथ पाइप से गैस निकलने लगा। इससे किचन में आग लग गई। आग लगने से हिमलेश किचन में ही गिर गई। इससे उसका दोनों हाथ व पैर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

बचाने दौड़ा उसका लड़का वेदप्रकाश पांडेय उर्फ सोनू पांडेय तथा आंगन में खेल रही ढ़ाई साल की उसकी नातिन मुन्नी पुत्री रूद्रप्रकाश पांडेय उर्फ मोनू पांडेय भी आग से झुलस गये। तीनों को तत्काल सीएचसी परसपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसी हिमलेशकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें