फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 51 मकान व 19 बीघा फसल जली

Sat, 23 Apr 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
जले घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर आग ने जमकर कहर बरपाया। आग लगने से 51 लोगों के आशियाने जल गए। वहीं, आग की चपेट में आने से बुजुर्ग झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से झुृलसकर चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 19 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग से 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलका गांव के मजरा ठाकुर पुरवा में शनिवार की दोपहर जब गांव के लोग रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे, तभी तुंगनाथ के छप्पर में आग लग गई।

तेज हवा के कारण आग की चपेट में आकर रामसरन, राजकुमार, हनुमंत लाल, जीवनलाल, विश्वनाथ, हंसराज, वेदप्रकाश, विजय, बच्चू, अशोक कुमार, बच्चाराम, श्यामनाथ, अंजनीलाल, उमानाथ, राकेश, सुरेश, सीताराम, राम बिहारी, जगदंबा, ननकऊ, रामलौटन, नकछेद, रामसंतोष, लखनलाल, घनश्याम, ब्रहमदत्त, हरिशंकर, रामशंकर, मनोहर, सत्यराम, रामगोविंद, राम तिलक, लल्लू, राम कैलाश, रामलाल, रामकृपाल, ननकने समेत 50 लोगों के घर व वहां रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से गांव के छेदीराम पांडेय (60) झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से लल्लू के दो बछड़े व हरिशंकर तथा ननकने की एक-एक गाय झुलस कर मर गई। अगिभनशमन र्मियों ने ढाई घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

एसडीएम अनिल मिश्र ने टीम के साथ आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक बावन सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने गांव में पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।

वहीं, मनकापुर क्षेत्र केअमवा गांव के मजरा रेताशा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से तुलसीराम वर्मा का घर व सारा सामान जल कर राख हो गया। इसी गांव के निवासी रामू दूबे की पांच बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी। कोतवाल रमेश शर्मा व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

उधर, इटियाथोक थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में बृजेंद्र की छह बीघा, राम कृपाल की तीन बीघा, हरिप्रसाद, मायादीन, राघवराम, कमला, जगदंबा की दो-दो बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें