फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या से भड़के वकील

Tue, 22 Dec 2015 11:13 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में हुई वकील की हत्या के खिलाफ मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वकीलों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की तत्काल सहायता व सुरक्षा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

आजमगढ़ में वकील राजकिशोर सिंह की हत्या के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने उतरौला नगर में जुलूस निकाला।

जुलूस का नेतृत्व अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष विजय प्रकाश व मंत्री अखिलेश ने किया। जुलूस तहसील परिसर पहुंचा। तहसील के सामने वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। वकीलों ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता व सुरक्षा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उतरौला को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर तहसील में भी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी व महामंत्री वर्षकार कलहंस के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान अंशु श्रीवास्तव, देवेश मणि, अनिल शुक्ला, विनोद कुमार, शिव प्रताप, प्रशांत ओझा आदि ने भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया।

प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डीएम दफ्तर में दिया। तुलसीपुर तहसील में भी वकीलों ने प्रदर्शन कर घटना का विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें