फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रन फॉर हेल्थ मैराथन में दिखा युवाओं का उत्साह

Fri, 02 Jan 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के खरगूपुर में बच्चों को पुरस्कृत करते विहिप के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय। स्रोत: स
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। नवाबगंज के खरगूपुर मौहरी स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से ‘रन फॉर हेल्थ’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अगुवाई विहिप के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय ने की। विभिन्न आयु वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 1,500 रुपये, द्वितीय को 1,000 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 500 रुपये पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को च्यवनप्राश देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न वर्ग की दौड़ में आदित्य कुमार भारती, आकाश पांडेय, रवि गुप्ता, रंजना, मीनाक्षी सिंह व राजन पांडेय प्रथम स्थान पर रहे। राजन, आदित्य, विवेक पांडेय, स्वामी, कामिनी पांडेय व सनी को द्वितीय स्थान मिला। नागेंद्र, विशाल कुमार, विवेक वर्मा, होली सिंह व साक्षी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में बीडीओ संजय श्रीवास्तव, चंद्रबली, राघव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, प्रहलाद प्रसाद, सभापति राम मनोहर, बजेश, संतोष, तरुण, चंद महादेव, राजकिशोर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें