फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी कामगारों को आयुष्मान का कवच देने में विभाग फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण से जहां एक ओर पूरा देश जूझ रहा है वहीं गरीब तबके के लोगों की सेहत अब सरकार के लिए चुनौती बन गई है। इस दौर में जिले में आने वाले प्रवासियों व उनके परिवार के सदस्यों का अब आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। इस विषय पर जिले स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्य शुरू किया गया था। मगर अब यहां लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से जिले के 793 लाभार्थियों की सूची आई है। जिनके गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। मगर हकीकत में सभी प्रवासी मजदूरों को आयुष्मान के कवच ये संतृप्त नहीं किया जा सका है।
गोंडा सदर ब्लॉक के 39, बभनजोत के 110, बेलसर के 49, छपिया के 46, करनैलगंज के 76, हलधरमऊ के 29, इटियाथोक के 21, झंझरी के 39, कटरा बाजार के 26, मनकापुर के 96, मुजेहना के 65, नवाबगंज के 15, पंड़री कृपाल के 19, परसपुर के 53, रुपईडीह के 37, तरबगंज के 37 तथा वजीरगंज ब्लॉक के 36 प्रवासी कामगार परिवारों के गोल्डन कार्ड बनने थे। कुछ को छोड़ दिया जाये तो ये निर्देश खाली हवा ही होकर रह गये।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने एवं आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क इलाज का लाभ लेने की सुविधा जनपद में 19 सरकारी व छह निजी चिकित्सालयों समेत कुल 25 चिकित्सालयों में उपलब्ध है। इसमें से तीन जनपद स्तरीय चिकित्सालय बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय तथा रेलवे अस्पताल एवं सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सतीश चंद्र पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल (एससीपीएम हॉस्पिटल), आरएन पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल, आशा देव मेमोरियल हॉस्पिटल, गायत्री हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल तथा अवध हॉस्पिटल शामिल हैं।
आयुष्मान योजना के तहत चिह्नित परिवारों से अपने सदस्यों का गोल्डन कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील की गई थी। अभी भी जो लोग चिह्नित हैं, यदि उनका कार्ड नहीं बना है तो वे बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें