फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के वीरपुर विसेन के राजस्व गांव रुपईडीह गांव में शुक्रवार की देर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के वीरपुर विसेन के राजस्व गांव रुपईडीह गांव के रहने वाले पंकज यादव के मुताबिक शुक्रवार की देर रात उसके बड़े भाई दीनदयाल यादव (28) गांव के ही एक व्यक्ति को उसकी मजदूरी देने के लिए उसके घर गया था। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी। बरसात से बचने के लिए दीनदयाल वहीं रुक गया।
तेज बरसात के साथ ही अचानक बिजली गिरने से दीनदयाल इसके चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल की तरफ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत की सूचना पर राजस्व विभाग से अपर तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें