फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बहू-बेटी सम्मेलन से महिला सुरक्षा को मिलेगा नया बल

Fri, 05 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने पर पुलिस कर्मियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि गोरखपुर जोन के एडीजी की पहल पर शुरू किया गया बहू-बेटी सम्मेलन जनभागीदारी आधारित अभियान है। जिले के सभी 18 थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 के प्रथम सप्ताह से अब तक जिले में 414 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। इसके माध्यम से बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध, मानव तस्करी और लैंगिक भेदभाव जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई है।
एसपी ने कहा कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को थाना स्तर पर चरणबद्ध माइक्रो प्लान तैयार करने, स्थानीय जरूरतों के अनुरूप गतिविधियों का चयन करने तथा महिलाओं और बच्चों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से अभिसारी कार्ययोजना लागू करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में यूनिसेफ की राज्य सलाहकार पल्लवी राय और मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा की स्थिति, सामाजिक कारणों और उनके प्रभावों पर प्रस्तुतीकरण दिया। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मजिस्ट्रेट अंशुमन धुन्ना, कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर श्रीवास्तव, चाइल्ड काउंसलर नीलू त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल ने विचार व्यक्त किया। कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें