फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए पूरी ताकत से काम करेगी कांग्रेस : मानसिंह

Wed, 12 Aug 2026 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा और जोश के साथ खड़ी हो रही है। छात्र, युवा, किसान, मजदूर, महिला, बुजुर्ग सभी के हितों के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। मजबूत संगठन के दम पर पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। ये बातें बुधवार काे कांग्रेस भवन में आयोजित संगठन सृजन अभियान बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मानसिंह डोडिया ने कहीं।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मानसिंह डोडिया ने कहा कि जिले से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नए सिरे से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि जहां संगठन में नए पदाधिकारियों की जरूरत होगी, वहां नियुक्तियां की जाएंगी। ब्लॉक, जिला, शहर, वार्ड और फ्रंटल संगठनों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी का लक्ष्य संगठन को प्रत्येक बूथ पर मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें