फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने महिलाओं को नारी शक्ति का कराया एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार के अति महत्वांकाक्षी मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों व उनके परिवारों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने बेटियों व महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराया और स्वावलंबी बनने की सीख दी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत उपश्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में आयुक्त ने संत रविदास शिक्षा सहायता योजनांतर्गत 10 बेटियों को नि:शुल्क साइकिल, कन्या विवाह योजना के तहत 05 लाभार्थियों को 55 हजार रुपये की दर से 02 लाख 75 हजार की सहायता राशि, मृत्यु, दिव्यांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के 06 लाभार्थियों को 02 लाख 25 हजार रुपये की दर से 13 लाख 50 हजार की सहायता राशि, मातृत्व, शिशु व बालिका मदद योजना के 20 लाभार्थियों को 25 हजार रुपये की दर से 8 लाख 25 हजार 364 रुपये की आर्थिक सहायता तथा चिकित्सा सुविधा योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 3 हजार रुपये की दर से 45 हजार सहित कुल 25 लाख, 30 हजार 364 रुपये की आर्थिक सहायता का वितरण किया। आयुक्त ने श्रमिकों की बेटियों को साइकिल सहायता योजना के तहत दी गई नि:शुल्क साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आयुक्त ने कहा कि सरकार ने महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के रूप में एक नई मुहिम शुरू की है। ददुआ बाजार कोतवाली नगर निवासिनी आशा मोदनवाल ने आयुक्त को बताया कि उसके पति श्रमिक थे। किडनी खराब हो जाने के कारण उनकी असमय मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद वह असहाय हो गई। ऐसी मुसीबत में सरकार की ओर से उसे दिव्यांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के तहत 02 लाख 25 हजार रुपये की सहायता मिली है। जिससे उसके जीवन में आशा की नई किरण दिखी है।
विज्ञापन

आयुक्त ने इसी प्रकार अन्य लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव प्राप्त किए। उन्होंने श्रमिकों का आह्वान किया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए तमाम तरह की कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं, वे लोग जागरूक बनें और योजनाओं का लाभ उठाएं। उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी ने श्रम विभाग द्वारा संचालित तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लाभार्थियों से वार्ता की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्रों को हर हाल में सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं।
नगर निकायों में आयोजित हुए कार्यक्रम
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गोंडा, नगर पंचायत परसपुर की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर के टाउन हाल में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ताइक्वांडों की बच्चियों द्वारा आत्मरक्षा का सुंदर प्रदर्शन किया गया। साहित्यकार डॉ. उमा सिंह ने महिला सुरक्षा से संबंधित अपने बेबाक विचार प्रस्तुत किए। अनाम के कलाकारों द्वारा बालिका जन्म से संबंधित नाट्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विकास सेन ने अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम का सफल व शानदार संचालन अंकुर गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अनुपम प्रकाश मिश्र, अजीत सिंह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक सोनी सिंह सहित महिला सभासद, बच्चियां व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें