फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शहर को चाहिए ओवरब्रिज, गांवों में हों डिजिटल लाइब्रेरी

Fri, 30 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय पुस्तकालय में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में युवाओं ने शहर में जाम से निजात, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं और निर्बाध बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। ‘शहर में और क्या सुविधाएं होनी चाहिए’ विषय पर युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ शहर से लेकर गांव तक सभी को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिदिन मुख्यालय आकर पढ़ाई करने वाले कौड़िया के चिलबिला महास गांव निवासी महेश तिवारी और फिरोजपुर तरहर के विवेक तिवारी ने कहा कि शहर में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है। एलबीएस चौराहे से बड़गांव पुलिस चौकी तक जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए इस मार्ग पर ओवरब्रिज बनाया जाना चाहिए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
खरगूपुर के अचलपुर बरगदही निवासी बृजेश तिवारी ने खरगूपुर में पुस्तकालय की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। रामापुरवा ठड़क्की पट्टी के निखलेश तिवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र जिले में ही बनाए जाने चाहिए। दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। मधनगरा मोकलपुर निवासी शोभित शुक्ल ने गांव और ब्लॉक स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

जयनगरा बड़गांव निवासी सूर्यांशी पांडेय ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि आंधी-तूफान के दौरान भी बिजली बाधित न हो। बभनी कानूनगो जोगीवीर निवासी क्षमा जायसवाल ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और विद्यार्थियों को स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। भदुआ तरहर के सूरज तिवारी ने कहा कि सुविधाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिलना चाहिए। संवाद में पुस्तकालयाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, बबली सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें