फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हैंडपंप में उतरे करंट में महिला की मौत

Fri, 30 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर के गोसाई पुरवा में शुक्रवार सुबह पानी भरते समय हैंडपंप में उतरे करंट से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी रामसागर वर्मा ने बताया कि उनकी चचेरी भाभी निर्मला देवी (43) ने शुक्रवार सुबह टुल्लू पंप चालू किया। पंप नहीं चला तो वह हैंडपंप से पानी भरने गईं। हैंडपंप का हैंडल पकड़ते ही वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गईं। परिजनों ने देखा तो तुरंत स्विच बंद कर दिया। निर्मला को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित दिया। नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध अरविंद यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें