गोंडा। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर जिला प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विश्नोहरपुर गांव में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। तीन वर्गों में हुई परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले तीन छात्र-छात्राओं को मोटरसाइकिल व स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।
जिला मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पाने वालों में मोतीगंज के शनी कश्यप, एमडीवी इंटर कॉलेज परसपुर के राम प्रताप सिंह को मोटरसाइकिल तथा तथा जनता इंटर कॉलेज कौड़िया की नूरबानो खान ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूटी प्राप्त किया।
जिला मेरिट के सीनियर ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले आशीष कुमार वर्मा को 21 हजार तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मंशाराम वर्मा को 16 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जूनियर में दूसरे स्थान पर रहे अंशिका यादव तथा विशाल सिंह को 10 हजार 500 रुपये तथा मिडिल ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करने वाले गौरव तिवारी, सुभम सिंह तथा शिवाकांत पांडेय को सात सात हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसी ग्रुप में तीसरा स्थान पाने वाले विकास तिवारी तथा हरिओम मिश्रा को आठ-आठ हजार रुपये दिया गया। इसी प्रकार तीनों ग्रुप में सफल छात्रों को ग्यारह सौ रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। चारों तहसील में सफल सभी छात्र-छात्राओं को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला मेरिट में कुल तीस छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। तहसील में सदर गोंडा के 10, करनैलगंज के 11, मनकापुर के सात तथा तरबगंज के नौ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को पूर्व सांसद केतकी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सलाह दी। इस मौके पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, करन भूषण सिंह, डॉ.राज्यश्री सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह, सतीश सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। शनिवार को सांसद के जन्मदिन के अवसर पर उनके पैतृक गांव विश्नोहरपुर में भाजपा नेता, पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा उनके शुभचिंतकों नें पहुंच कर उन्हें माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर उन्हें जन्मदिन के बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके लंबी आयु की कामना की।
इस दौरान हेलीकॉप्टर से उनके आवास के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधायक प्रेमनरायन पांडेय, सूर्य नरायन तिवारी, रमाकांत तिवारी ,नगरपालिका अध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिंह, अनिल पांडेय, संजीव सिंह, आशीष मिश्रा व अजय सिंह आदि रहे।