फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक का शव मिला, परिजनों ने हाईवे पर रख लगाया जाम

Tue, 09 Jun 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। बोटन पुरवा सकरौरा ग्रामीण निवासी राहुल गौड़ (21) सोमवार रात एकाएक घर से गायब हो गए। देर रात पिपरी गांव के समीप गोंडा-लखनऊ रेल ट्रैक पर उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने राहुल के मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पिपरी गांव के पास गोंडा-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े परिजन कुछ देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर मान गए।
मृतक के छोटे भाई रवि ने बताया कि कटरा बाजार क्षेत्र के डुड़ही असरना गांव निवासी मौसेरे भाई ने सोमवार रात 01:10 बजे कॉल करके पूछा कि राहुल कहां हैं, पता लगाओ। तब पता चला कि राहुल घर में नहीं हैं। राहुल के मोबाइल पर फोन किया गया मगर काॅल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद यूपी 112 के सिपाही ने कॉल रिसीव की और बताया कि जिसका मोबाइल है, उसका शव रेल ट्रैक पर मिला है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि राहुल ने बहन की शादी में मौसेरे भाई से एक लाख रुपये लिए थे। ब्याज सहित पूरी रकम लौटा दी थी। इसके बाद भी मौसेरा भाई और पैसे की मांग कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद था। आरोप है कि मौसेरे भाई ने हत्या करके शव रेल ट्रैक पर फेंक दिया।
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि समझाने पर परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया है। परिजन मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें