कटरा बाजार (गोंडा)। सर्वांगपुर गांव के सावपुरवा निवासी गिरजा शंकर उर्फ पुल्ली (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार दोपहर कमरे में फंदे से लटका मिला।
पिता दीपचंद शुक्ल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे बेटा गिरजा शंकर घर की दूसरी मंजिल पर चला गया। कुछ देर तक वह नीचे नहीं उतरा तो वह ऊपर कमरे में गए। इस दौरान छत के हुक में गमछे के सहारे बेटे का शव लटका था। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
ग्राम प्रधान उमापति त्रिपाठी की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मुताबिक, परिवार में पत्नी निधि के अलावा बेटे मन्नत (06) और छोटू (03) हैं। पत्नी परसपुर मायके गईं थीं। बड़े भाई दयाशंकर ने बताया कि उनके चार भाइयों में गिरजाशंकर सबसे छोटे थे।