फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुष्कर्म में दस साल की सजा

Wed, 02 Apr 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पाक्सो कोर्ट ने नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी को 10 साल का कारावास और 20 हजार का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 18 नवंबर 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि कक्षा 10 उत्तीर्ण उसकी 17 साल की बेटी को बालपुर बाजार निवासी राजेश उर्फ बाबू शादी करने के इरादे से बहलाकर ले गया।
न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी करार दिया। बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने दोषी राजेश को अपहरण व दुष्कर्म में 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें