फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। नकहा गांव के लोनियन पुरवा मजरे में एक विवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। विवाहिता के पिता ने थाना कटरा बाजार में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरवा खुर्द के मजरे बढ़ईयाताल निवासी इसहाक ने शनिवार को कटरा बाजार थाने पर दर्ज कराए केस में कहा कि वह अपनी बेटी समीरुननिशा की शादी पांच वर्ष पूर्व कटरा बाजार थाना क्षेत्र नकहा के मजरे लोनियन पुरवा निवासी यूसुफ के बेटे रिजवान के साथ की थी। इसहाक का आरोप है कि वह शादी में बाइक व चैन की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शुक्रवार रात को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गयी है।
इसहाक का आरोप है कि रिजवान, सगीर, पतरका व मुसौली ने मिलकर उसकी बेटी समीरुन निशा (23) को मार डाला। विवाहिता के पिता ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल एसके सिंह के मुताबिक विवाहिता का शव कमरे में छत में लगे हुक से दुपट्टा के फंदा से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता इसहाक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें