फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने 90 हजार कैदियों को भी गंगाजल से कराया स्नान : दारा सिंह

Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार छह नए कारागारों का निर्माण करा रही है। 14 और कारागारों का निर्माण भी प्रस्तावित है। ये बातें शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार हर वर्ग की आस्था का ध्यान रख रही है। जेलों में निरुद्ध बंदियों को भी गंगाजल से स्नान का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए संगम से जल लाकर 90,000 कैदियों को स्नान कराया गया है। सपा के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए उन्होंने कहा, भाजपा सरकार सिर्फ प्रदेश के विकास पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे को लेकर भी दारा सिंह ने बयान दिया। कहा, राहुल को अफसोस है कि उनके कार्यकर्ता अच्छे से कार्य करते तो कांग्रेस भी गुजरात में सरकार बना लेती। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर व कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह की बयानबाजी को लेकर कहा कि दोनों मंत्रियों में दोस्ती है। इसमें मतभेद का सवाल ही नहीं उठता। इस मौके पर गौरा विधायक प्रभात वर्मा, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, अनुपम प्रकाश मिश्र, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें