फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिसुही नदी भी उफनाई, पुल के ऊपर से बह रहा पानी

Tue, 08 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मंगलनगर से वीरपुर भोज जाने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर बह रहा बिसुही नदी का पानी। - संवाद
विज्ञापन
रुपईडीह। कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण बिसुही नदी उफान पर है। मंगलनगर से बीरपुरभोज होकर गेंधरिया जाने वाले मार्ग के पुल पर मंगलवार को करीब दो फीट ऊपर तक पानी बह रहा है। पुल के दोनों ओर की रेलिंग कई वर्षों से टूटी है। इससे दर्जनों गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नदी की साफ-सफाई न होने से बरसात में आसपास के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि नदी की सफाई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन धनराशि न मिलने से काम नहीं हो सका।
इटियाथोक संवाद के मुताबिक, चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से बिसुही नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे तेलियानी कानूनगो-इटियाथोक संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया है। सड़क पर घुटने भर पानी भरने से स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। बाइक सवारों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। सियाराम यादव व राम सुमिरन यादव ने बताया कि हर साल बारिश में जलभराव होता है। लोगों ने प्रशासन से पानी की निकासी और सड़क ऊंची कराने की मांग की है। (संवाद)

मंगलनगर से वीरपुर भोज जाने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर बह रहा बिसुही नदी का पानी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें