फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: ... जब बीडीओ ने आवेदक से ही पूछ लिया, 'आपकी मृत्यु कहां हुई' जमकर लगे ठहाके

Thu, 13 Feb 2025 05:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले में आयोजित नागरिक संगम कार्यक्रम में एक ऐसी घटना हुई जिससे वहां उपस्थित लोग खुद को हंसने से नहीं रोक सके। बीडीओ ने आवेदक से ही पूछ लिया कि आपकी मृत्यु कहां हुई।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी ने आवेदक से पूछा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के धाने पुर में बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नागरिक संगम में एक व्यक्ति मृत्यु प्रमाणपत्र की समस्या को लेकर पेश हुआ। विकास खंड अंतर्गत एक ग्राम पंचायत से आए आवेदक सीताराम ने अपने पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाए जाने की शिकायत की।

विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव से कारण पूछा व आवेदक से वार्ता करने के लिए माइक दिया। बीडीओ ने माइक से सीताराम का नाम बुलाते हुए आवेदक से ही पूछ लिया की तुम्हारी मृत्यु कहां हुई है। इस पर सभी लोग हंस पड़े। 

इस पर जिलाधिकारी ने माइक लेकर स्वयं आवेदक से पूछताछ की। आवेदक ने बताया कि उसके पुत्र की मृत्यु किसी अन्य प्रदेश हुई है। जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देशित किया कि आवेदक के पास उपलब्ध प्रपत्रों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत कराएं। बीडियो का वायरल वीडियो चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें