फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंजीनियर को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। एक टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर रौशन सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने निहालपुरवा पसका परसपुर निवासी विनायक सिंह को कटहाघाट मोड़ से गिरफ्तार किया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि इंजीनियर रौशन सिंह ने 15 जुलाई को पुलिस को सूचना देकर बताया था कि कंपनी की तरफ जिले में मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा है। कंपनी ने एक कंपनी से तकनीशियनों की नियुक्ति का अनुबंध किया है। तकनीशियन की नियुक्ति के लिए आनंद सिंह नाम के व्यक्ति को ऑफर लेटर जारी कर पुलिस सत्यापन किया गया। पता चला कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है।
इस वजह से उसकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई। यह जानकारी देने के बाद आनंद सिंह का भाई धर्मेंद्र सिंह नियुक्ति के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 15 जुलाई की शाम गोपाल टॉवर, लखनऊ रोड पर अरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनायक और उनके तीन साथियों ने नियुक्ति न करने पर गाली-गलौज करते हुए मारापीटा और धमकी दी। नगर कोतवाल ने बताया कि इस मामले में विनायक को गिफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें