फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्या के बाद शहर में ही घूमते रहे आरोपी, नेपाल भागने की आशंका

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खराद की दुकान चलाने वाले यासीन उर्फ मोहम्मद यार (50) की सोमवार को हत्या करने के बाद आरोपी मीट कारोबारी पिता-पुत्र शहर में ही घूमते रहे। मगर पुलिस ने उन्हें दबोच नहीं आई। आरोपी पिता-पुत्र घर में मोबाइल फोन रखकर भाग गए हैं। पुलिस ने गोरखपुर स्थित संभावित ठिकाने पर दबिश दी मगर सफलता नहीं मिली। दोनों के नेपाल भागने की आशंका है।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस ने शहर के तिवारी पुरवा निवासी यासीन की रविवार सुबह हत्या के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हत्या के बाद मीट कारोबारी आरोपी अमीन उर्फ मुन्ना व उसका बेटा सुल्तान अपने घर पहुंचा। पत्नी व मां को घटना की जानकारी देने के बाद मोबाइल रखकर पीले रंग की अपाचे बाइक से दोनों भाग गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज के आसपास देखा गया। यासीन की मौत की जानकारी के बाद वह शहर से भाग गए। पुलिस ने हत्यारोपी मुन्ना की पत्नी और बहू को थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद मेवातियान में एक रिश्तेदार पर पुलिस ने दबिश दी मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। देर रात पुलिस टीम मुन्ना की ससुराल गोरखपुर पहुंची तो वहां भी दोनों नहीं मिले। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों के पास फोन नहीं होने से लोकेशन नहीं मिल पाई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि हत्यारोपी की पत्नी ने नेपाल में भी रिश्तेदारी होने की बात बताई है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्ना के पास खुद का डीसीएम है। वह खुद डीसीएम चलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें