फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से कपड़ा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज-अयोध्या रेल मार्ग पर सरयू नदी के समीप रेल ट्रैक पर बुधवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। परिवार के लोग व्यवायी की तलाश करते रहे। गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ा व्यवसायी की पहचान की। सूचना पर पहुंची अयोध्या पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे के नयाबाजार निवासी केदारनाथ गुप्ता (55) बुधवार की शाम अपने घर से निकले थे। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। मगर उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति ने परिवार के लोगों को सूचना दी कि नवाबगंज-अयोध्या रेल मार्ग के सरयू नदी के समीप रेल ट्रैक पर एक शव पड़ा है। जो देखने से केदारनाथ की तरह प्रतीत होता है।
इसी सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और शव की पहचान केदारनाथ के रूप में की। परिवार के लोगों ने बताया कि केदारनाथ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। लकड़मंडी चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जहां घटना हुई है। वह अयोध्या कोतवाली का क्षेत्र है। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें