फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मकान तोड़ते समय गिरे मलबा से दबे किशोर, एक की मौत

Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव में सोमवार को पुराने मकान को तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। भरभराकर गिरे मलबे के नीचे दबने से राजापुर निवासी प्रदीप (16) की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए सुमित (17) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजापुर निवासी सलीम का पुराना मकान गांव का ही ठेकेदार लतीफ मजदूरों के साथ तोड़ रहा था। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे सुमित सीढ़ी के ऊपर और प्रदीप सीढ़ी के नीचे होकर उसे तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच सीढ़ी भरभराकर प्रदीप पर गिर गई। इस दौरान दोनों मलबे के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रधान प्रतिनिधि एजाज खान ने दबे किशोरों को मलबा हटाकर बाहर निकालने के बाद अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जबकि सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि मृतक प्रदीप का शव कब्जे में लेने के साथ ही बाबा आफतदीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि बिना सुरक्षा उपायों के मकान तोड़वाने समेत गंभीर आरोपों में शिकायत की है।
विज्ञापन


मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
बाबा आफतदीन ने बताया कि उनका बेटा राम अवध एक सप्ताह पूर्व रोजी-रोटी के चक्कर में गुजरात गया है। वहीं, बड़ा भाई संदीप भी गुजरात में रहकर नौकरी करता है। प्रदीप अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पढ़ाई छोड़ने के बाद मजदूरी करने लगा था। मौत के बाद मां शांति व छोटी बहन लक्ष्मी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के पिता व भाई को भी घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें