फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रील बनाते समय सरयू में डूबा किशोर

Wed, 01 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
निशांत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
करनैलगंज/ बालपुर (गोंडा)। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक किशोर पर भारी पड़ गया। करनैलगंज के कटरा घाट पर बुधवार को सरयू नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक उसे तलाशा लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के बाद अब बृहस्पतिवार को खोज अभियान चलेगा।
विज्ञापन

रेरूआ गांव निवासी अंजनी तिवारी का पुत्र निशांत (17) अपने मामा के घर झेलिया बालपुर में रहकर कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम वह अपने दोस्तों शुभम जायसवाल, अमर पांडेय, अभय दूबे और उत्तम के साथ बाइक से कटरा घाट गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी युवक सरयू नदी में नहाते हुए मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान निशांत भी रील बनाने के लिए गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में लापता हो गया।
विज्ञापन


सीओ अभिषेक दावाच्या, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय, राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय और लेखपाल विकास सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें