फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुष्कर्म के बाद किशोरी ने कर ली आत्महत्या

Fri, 15 Nov 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर/गोंडा। खेत में चारा काटने गई किशोरी के साथ युवक ने हाथापाई के बाद दुष्कर्म किया। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने घर जाकर अपनी मां को जानकारी दी। फिर कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


वारदात खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां के निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी बुधवार शाम करीब चार बजे भैंस के लिए चारा काटने खेत गई थी। वहां पर गांव का ही एक युवक भी पहुंच गया और उसे पीछे से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने किशोरी के साथ हाथापाई की और उसके हाथ से हंसिया छीनकर फेंक दिया। इसके बाद वह किशोरी के साथ दुष्कर्म करके भाग गया। उसने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई। इस पर परिवार के लोग आरोपी के घर शिकायत करने चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो बेटी कमरे के कुंडे में साड़ी से बंधे फंदे से लटकी मिली। उसे फंसे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर पहुंचाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने उच्चाधिकारियों को भी पूरी जानकारी दी है।
सीएचसी खरगूपुर में जब किशोरी को लेकर परिजन पहुंचे तो अधीक्षक डॉ. अजय यादव को घटना गंभीर लगी। उन्होंने थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस आनाकानी करने लगी। इस पर अधीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी। अधीक्षक की जानकारी देने के बाद अचानक पुलिस हरकत में आई और उसने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने घटना की जानकारी सीएमओ को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थिति ही कुछ ऐसी थी कि सूचना देना जरूरी था। उधर, सूत्रों की मानें तो सीएचसी अधीक्षक की सूचना के बाद सीएमओ ने एसपी को पूरी बात बताई। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा। तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें