फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर/गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रगढ़ नौसी गांव में सोमवार को एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी बरकतउल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री अफसर जहां उर्फ रुकैया (16) कमरे में अंदर से दरवाजा बंद किए हुए थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर झांक कर देखा तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका था।
परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें