फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्कूल वैन से टकराई बाइक, किशोर की मौत... भाई गंभीर रूप से घायल; भाई की ससुराल से लौट रहे थे

Sat, 07 Dec 2024 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में स्कूल वैन से बाइक टकरा गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई की ससुराल से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शनिवार दोपहर हुए हादसे में किशोर की मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल चालक भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान वैन लेकर आरोपी चालक वहां से भाग निकला। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


नवाबगंज के तुरकौली निवासी राम नारायण पासवान अपने छोटे भाई मोहन के साथ शुक्रवार सुबह मझले भाई राम केवल की ससुराल अयोध्या जिले के सोहावल रग्घूपुर गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे नवाबगंज इलाके के ढेमवा मार्ग पर तुलसीपुर माझा पट्टी बलराज के पास मोटरसाइकिल से अयोध्या से घर वापस लौटते समय उनकी बाइक अज्ञात स्कूली वैन से टकरा गई। 

वैन लेकर चालक मौके से फरार

टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे भाई मोहन उछलकर दूर गिरा। इस दौरान मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल वैन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मोहन (15) को मृत घोषित कर दिया। 

हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर

वह स्थानीय स्तर पर कक्षा सात का छात्र था। जबकि, मोटरसाइकिल चला रहे राम नारायण पासवान (18) की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था किशोर

स्थानीय निवासी मजदूर श्यामलाल के तीन बेटों में मोहन सबसे छोटा था। किसी की मोटरसाइकिल लेकर बड़े भाई के साथ गया। मगर हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई एक घंटे में वापस आने की बात कहकर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूली वैन में बच्चे थे। गनीमत रही कि बच्चों को चोटें नहीं आईं है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें