फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Fri, 06 Dec 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर जमा भीड़।
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के कटी तिराहे पर शुक्रवार देर शाम केएम शुगर मिल लिमिटेड मसौधा जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक सवार टकरा गए। इस दौरान बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले लिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बलरामपुर के धुसवा निवासी दिलीप कुमार यादव (28) अपने साथी जितेंद्र चौहान के साथ शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अयोध्या की ओर से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। नवाबगंज के कटी तिराहे के रेलवे क्रॉसिंग के पास मसौधा मिल गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे दिलीप की मौके पर मौत हो गई। जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। तभी आरोपी ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर मौके से भाग निकले। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद लगा जाम

हादसे के बाद घंटों तक जाम की स्थिति रही। इस दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए। कोल्ड स्टोर तिराहे से दुल्लापुर रेलवे क्राॅसिंग तक भीषण जाम की स्थिति रही। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद देररात जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक, बाइक चालक दिलीप यादव हेलमेट नहीं पहने हुए थे। हादसे के कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस वजह से काफी खून बह गया और मौत हो गई।

सुबह देहरादून से आया था घर, शाम को हादसे में चली गई जान
खोड़ारे (गोंडा)। पृथनीपुर नेतौरी निवासी राम सागर निषाद बृहस्पतिवार सुबह भांजे की मौत के बाद देहरादून से घर लौटे थे। देर शाम बभनान बाजार से घर लौटते समेत हादसे में उनकी मौत हो गई। पत्नी मीरा निषाद ने शुक्रवार को पति राम सागर निषाद (32) के बभनान बाजार से घर वापस लौटते समय दहलवा के पास अज्ञात वाहन उनकी स्कूटी से टकरा गई। इस दौरान राम सागर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व प्रधान विश्वनाथ पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भांजे की मौत के बाद राम सागर अपने घर वापस लौटे थे। ऐसे में देरशाम हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल किया है। दो साल की बेटी आकृति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें