फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टोली चार जीती

Sun, 12 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुलसीपुर नगर के गायत्री मंदिर में चल रहे कन्या कौशल विकास शिविर में रविवार को यज्ञ के महत्व पर चर्चा की गई। बालिकाओं को प्रज्ञा संगीत का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आयोजित प्रज्ञा अंताछरी प्रतियोगिता में बालिकाओं की टोली नंबर चार ने प्रथम प्रथम पुरस्कार हासिल किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को कन्या कौशल विकास शिविर का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। काशी प्रसाद तिवारी ने यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है और लोगों को सद्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।

ऋषि देव तिवारी ने दीप यज्ञ के बारे में जानकारी दी। भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा के जिला प्रभारी गुलाब चंद भारती ने शांति कुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे युग निर्माण योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रज्ञा अंताछरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें बालिकाओं की टोली नंबर-4 ने प्रथम, टोली नंबर-1 ने द्वितीय व टोली नंबर-2 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ज्योति, मंजू जायसवाल, श्रद्धा, सुरेश, अजय सैनी, प्रज्ञा, बीना, राम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें