फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन में 3.68 लाख नौनिहालों की शिक्षा संवारेंगे शिक्षक ृ

विज्ञापन
गोंडा के बीआरसी पड़री कृपाल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व बच्चे। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले 3.68 लाख बच्चों की शिक्षा संवारने के लिए 11 हजार शिक्षक 100 दिनों का विशेष अभियान चलाएंगे। कोरोना संकट के दौरान प्रभावित हुई पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए शिक्षकों ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव के माध्यम से यह संकल्प लिया है। नवाचार के माध्यम से शिक्षक पिछड़ी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

पंडरी कृपाल ब्लॉक के शुक्रवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव मेले का आयोजन कंपोजिट विद्यालय वैनिया में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने कहा कि सरकार बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है।
संचालन घनश्याम अवस्थी व एआरपी पवन कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव के मनाने के औचित्य पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा की गतिविधियों को आम जनमानस एवं अभिभावकों तक पहुंचाना है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
एआरपी पवन कुमार गुप्ता ने मिशन प्रेरणा का परिचय दिया। उन्होंने ने प्रेरणा लक्ष्य प्रेरणा सूची प्रेरणा तालिका के बारे में जानकारी दी। एआरपी जय प्रकाश यादव ने। हस्त पुस्तिका प्रिंट रिच मैटीरियल के बारे में बताया। प्राथमिक विद्यालय वैनिया के बच्चों द्वारा दहेज गीत प्रस्तुत किया।
कंपोजिट विद्यालय सोनवरसा और विशुन पुर बैरिया के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एआरपी शाश्वत सावरकर सिंह ने लिंग संवेदीकरण एवं दीक्षा ऐप, मिशन शारदा रीड एलांग ऐप के बारे में एवं ए आर पी कमलेश नारायण ने रीड एलांग एप व समर्थ पोर्टल पर जानकारी दी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, रामानंद तिवारी, जूनियर शिक्षक संघ की अध्यक्षा किरन सिंह, शकुंतला सिंह, सरिता गुप्ता, पीएल गुप्ता, राघवेन्द्र प्रताप, शशि श्रीवास्तव, अरधेंदु भाल गुप्ता कविता पाल आदि मौजूद रहीं।
ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर ज्ञानोत्सव में प्रेरक ब्लाक बनाने के संकल्प की धूम रही। नगर चैयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा नेता सभासद बैभव सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम को सराहा। संचालन अध्यापक गिरीश चंद्र पांडेय किया।
एआरपी जितेन्द्र वर्मा, एआरपी सूर्यभान, एआरपी जय प्रकाश शुक्ला, सर्वेश भाष्कर, एआरपी गिरिजेंद्र प्रताप सिंह ने दीक्षा एप, रीड एलांग एप के बारे में जानकारियां दीं। अध्यापक देव प्रकाश पांडेय, अनिल द्विवेदी, अंगद प्रसाद, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेश कुमार, शिवपूजन कनौजिया, विनय मिश्र, पवन सिंह, विनोद शुक्ल ने शिक्षण की नई विधा, गणित एवं भाषा पर अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें